Snow Leopard : हिमाचल में पाए गए 73 हिम तेंदुए, पहली बार की गई गणना

snow leopard

हिमाचल में 73 हिम तेंदुए (Snow Leopard) की मौजूदगी दर्ज की गई है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बंगलूरू के सहयोग से हिम तेंदुओं की गणना की गई। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्नो लैपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया के प्रोटोकोल के आधार पर बर्फानी तेंदुए का आकलन किया गया है। इस आंकलन में तीन साल का समय लगा। 

हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि राज्य में हिम तेंदुआ की संख्या का अनुमान लगाने के लिए किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार इनकी संख्या 73 होने का अनुमान है। हिम तेंदुआ भारत के कई हिमालयी राज्यों में पाये जाते हैं लेकिन देश में किसी अन्य स्थान पर उनकी संख्या का वैज्ञानिक अनुमान अभी तक नहीं लगाया गया है क्योंकि वे दूर-दराज स्थित और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

यहाँ पाए गए हिम तेंदुए (Snow Leopard)

वन मंत्री ने बताया कि अपने तरह के पहले अध्ययन में यह पता चला है कि राज्य में हिम तेंदुआ की संख्या का घनत्व प्रति 100 वर्ग किमी पर 0.08 से लेकर 0.37 तक है। वहीं, स्पीति के ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर में इस जंतु की संख्या का सर्वाधिक घनत्व है। उन्होंने बताया कि 10 स्थानों पर हिम तेंदुआ देखा गया, जिनमें भागा, चंद्रा, भारमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बास्पा, टाबो, हांगरांग और स्पीति शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Dehradun : विदेश में कमा रहे थे 20 लाख सालाना, नौकरी गई तो बाइक में शुरू किया बारबेक्यू कबाब का स्टॉल

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड