Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अनोखा वीडियो, पलक झपकते खिड़की बनी बालकनी

Anand Mahindra: मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर ही अपने अकाउंट से कुछ न कुछ कमाल की चीजें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने इस बार भी कुछ ऐसा ही अनोखा वीडियो शेयर किया है, जिसने मिनटों के अंदर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। 12 सेकेंड के इस अनोखे वीडियो में कैसे एक शीशे की खिड़की पलक झपकते ही बालकनी बन जाती है।

भारत के जाने-माने हस्ती और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा Social Media पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के नए-नए वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक अनोखी विंडो स्टाइल के बारे में वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि "सच कहूं तो, भवन निर्माण उद्योग शायद ही कभी नवाचार के लिए उपयुक्त होता है, इसलिए यह बहुत प्रभावशाली है और बहुत हद तक नई जीवनशैली के अनुरूप है, जो बाहरी वातावरण के साथ एकीकृत है."

नई स्टाइल की इस विंडो को महिंद्रा चेयरमैन ने कमाल की तकनीक बताया है। ट्विटर पर इस वीडियो को 9 लाख से अधिक बार देखा गया है, वहीं आठ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, भारत में हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह स्थायी रूप से खुला रहेगा और इस पर पौधे, कपड़े सूखेंगे। वहीं दूसरे लिखते हैं, चाय-पकौड़े के साथ बारिश का मजा लेने के लिए बिल्कुल सही।

वायरल वीडियो में क्या है खास

Anand Mahindra द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो महज 12 सेकेंड का है, जिसमें एक फ्लैट में लगाई गई खिड़की दिखाई दे रही है। फिर एक व्यक्ति इस खिड़की को हाथ से धकेलता है और ये फोल्डेबल खिड़की देखते ही देखते शीशे से बनी बालकनी में बदल जाती है। यानी इसे आप खिड़की और बालकनी दोनों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड