Valley Of Flower : “फूलों की घाटी” में बर्फ पिघलने के साथ ही खिलने लगे खूबसूरत फूल, फूलों की 500 से अधिक प्रजाति यहां पर मिलती है

The world famous 'Valley of Flowers' will open on 1June

Valley of Flower : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी ( valley of flower) नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 87.5 वर्ग किमी में फैली खूबसूरत ‘फूलों की घाटी’ न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

Beautiful flowers bloom in valley of flowers Uttarakhand

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ( valley of flower) के रास्तों पर रंगीन फूलों के खिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि फूलों की घाटी में अभी भी दो फीट बर्फ है, लेकिन रास्ते से बर्फ हटने लगी है। बर्फ पिघलते ही यहां फूल खिलने लगेंगे। वैली रेंज ऑफ फ्लावर्स के कर्मचारी इन दिनों घाटी के पास गश्त कर रहे हैं और कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर ली है।

Valley Of Flower : फूलों की पांच सौ से अधिक प्रजातियां खिलती हैं

घाटी के वन बीट अधिकारी मनोज उनियाल का कहना है कि घाटी तक जाने वाले मार्ग पर बर्फ पिघल गई है, जिससे एनामोन, प्राइमुला, आइरिस आदि फूल यहां खिलने लगे हैं।वहीं घाटी ( valley of flower ) में विभिन्न समय में फूलों की पांच सौ से अधिक प्रजातियां खिलती हैं। पोटोटिला, प्रिमुला, एनीमोन, एरिसिमा, अमोनोमाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल हैं।

घाटी जीवों, वनस्पतियों और जड़ी-बूटियों की दुर्लभ प्रजातियों का भंडार है। कई फूल जुलाई के पहले सप्ताह से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक खिलते हैं। इस घाटी ( valley of flower ) में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय के काले भालू, गुलदार, हिम तेंदुए भी दिखाई देते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड