‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल..’ की गाने से दर्शकों का दिल जीतने वाले उत्तराखंड के अभिनेता जयपाल नेगी का हुआ निधन..

Pushpa Chhori Pauri Khal kiSong actor Jaypal Negi dies in delhi

उत्तराखंड के लोकप्रिय गीत ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की..’ में अपने अभिनय ने लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के फ़िल्म एवं जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि ‘पुष्पा छोरी..’ वाले गाने में अभिनय करने वाले दोनों किरदार अब हमारे बीच नहीं रहे। करीब दो महीने पहले इसी गाने अभिनेत्री रीना रावत का भी निधन हो गया था।

दरअसल, मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के संगलाकोटी निवासी जयपाल नेगी वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका आज उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल हुए।

आपको बता दें कि जयपाल नेगी ने कई लोकप्रिय उत्तराखंडी गीतों में अभिनय किया था। गजेंद्र राणा द्वारा T-Series के साथ बनाया गए सुपरहिट ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की…’ में अभिनय से लोगों का दिल जीता था। इस गाने में उन्होंने अभिनेत्री रीना रावत के साथ अभिनय किया था। उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत ने अब ये दोनों सितारे खो दिए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
क्या है WAQF Board और क्यों है चर्चा में? देशभक्ति फिल्मों के Icon मनोज कुमार का निधन वक्फ संशोधन बिल: जानें इसके बड़े बदलाव और असर 7300mAh बैटरी वाला पावरफुल Smartphone आ रहा है, अगले हफ्ते होगा Launch! 130km का माइलेज देगी ये सस्ती बाइक! कीमत है सिर्फ इतनी