उत्तराखंड में प्रवासियों के आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की सैम्पल टेस्टिंग बढ़ाई दी है, जिसके बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 73 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 317 पहुंच गया है।
प्रदेश में रविवार को सामने आए मामलों में नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा 32, देहरादून जिले में 11, उधमसिंह नगर जिले में 9, चमोली जिले में 8, अल्मोड़ा जिले में 5, टिहरी जिले में 3, बागेश्वर में 2, चंपावत जिले में 1 और पौड़ी जिले में 1 मामला सामने आया है। वहीं प्राइवेट लैब से भी एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
प्रदेश में रविवार शाम 7.30 तक कोरोना संक्रमण के कुल 317 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 58 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन तीनों की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं बल्कि अन्य कारणों से हुई है।
जिला | पॉजिटिव केस |
नैनीताल | 117 |
देहरादून | 75 |
उधमसिंहनगर | 43 |
हरिद्वार | 14 |
पौड़ी | 07 |
बागेश्वर | 08 |
टिहरी गढ़वाल | 09 |
उत्तरकाशी | 10 |
अल्मोड़ा | 12 |
चमोली | 09 |
चम्पावत | 08 |
रुद्रप्रयाग | 03 |
पिथौरागढ़ | 02 |