PM Modi: पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, विदेश मंत्रालय ने करा धन्यवाद

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर फ़्रांस पहुंचे। इस दौरान उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सैन्य सम्मान से अलंकृत किया गया। ये पुरस्कार चुनिंदा नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है। पीएम मोदी इस पुरस्कार से अलंकृत होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो इसके अलावा भी कई अंतरास्ट्रीय पारितोषिक पुरस्कारों से सम्म्मानित हो चुके हैं। इस पर विदेश मंत्रालय ने फ़्रांस को भारत की जनता की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए धन्यवाद करा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। बता दें दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार की शाम पेरिस के एलीसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए धन्यवाद।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पुरस्कार को भारत फ्रांस साझेदारी की भावना का गर्मजोशी से भरा प्रतीक बताया।

कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए है पीएम मोदी

पीएम मोदी ने फ्रांस के ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान के अलावा भी कई अंतरास्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए है।

2016: सउदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।

2016 मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2018 : ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए

2019: मालदीव ने भी ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया. 2019: रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया. 2019: पीएम मोदी यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित हुए

2019: बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ

2020: अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया

2021 में भूटान द्वारा ड्रुक ग्यालपो सम्मान से सम्मानित किया

मई 2023: पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

मई 2023 फिजी में पीएम मोदी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिज़ी से सम्मानित किए गए

मई 2023: पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित हुए

जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित हुए।

साथ ही बता दें पीएम नरेंद्र मोदी को अभी तक कई अंतरास्ट्रीय संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी है।

क्या है लीजन ऑफ ऑनर

लीजन ऑफ ऑनर सबसे योग्य नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। यह दो शताब्दियों से प्रमुख हस्तियों को प्रदान किया जा रहा है। 1802 में पूर्व फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा स्थापित, लीजन ऑफ ऑनर को पांच डिग्री (निम्न से उच्चतर) में विभाजित किया गया है – नाइट, ऑफिसर, कमांडर, ग्रैंड ऑफिसर और ग्रैंड क्रॉस।

बता दें इस पुरस्कार के रिबन का रंग लाल है, और बैज एक ओक और लॉरेल पुष्पांजलि पर लटका हुआ पांच-सशस्त्र माल्टीज़ तारांकन है। सामने की तरफ गणतंत्र का पुतला है, और पीछे की तरफ दो तिरंगे झंडे हैं ,जिनके चारों तरफ फ्रेंच भाषा में आदर्श वाक्य ‘ऑनर एंड फादरलैंड’ लिखा हुआ है।

यह सम्मान पाने वाली हस्तियां

यह सम्मान पाने वाली अन्य हस्तियों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स – तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड