Chandrayaan 3: भारत चांद की ओर, अंतरिक्ष यात्रा में चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिग

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की आज सफल लॉन्चिंग की गई। भारत का यह तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट करते हुए चंद्रयान-3 को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय बताया। इससे पहले केवल तीन ही देश चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करा पाए हैं। 

भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो चुकी है। चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई दोपहर 2:35 मिनट पर चन्द्रमा की यात्रा के लिए रवाना हो गया है, यह करीब 42 दिन बाद चंद्रमा पर लैंड करेगा। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन का उद्द्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करना दूसरा, रोवर का चन्द्रमा पर भर्मण और वैजानिक प्रयोग करना है। चंद्रयान-3′ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया, इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

बताते चलें ISRO प्रमुख ‘एस सोमनाथ’ ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर कहा कि “चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है, हमारे एलवीएम-3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है।”

भारत में इस दिन को इतिहास के पन्नो में जोड़ा जाएगा। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद भारत एक बड़ी कामयाबी हासिल कर लेगा और सॉफ्ट लैंडिंग के उन तीन देशों की सूची में अपना नाम भी दर्ज कर लेगा। बता दें इस से पहले चन्द्रमा पर अमेरिका, चीन और रूस जैसे शक्तिशाली देश सफल लैंडिग करा चुके है, और अब इतिहास के पन्नो में भारत भी जल्द अपना नाम लिखने वाला है।

चंद्रयान की लॉन्चिंग पर उपस्थित लोग

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर पहुंचे, इसके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर मौजूद रहे। साथ ही हजारों की संख्यां में लॉन्च इवेंट को देखने के लिए स्पेस सेंटर में लोग पहुंचे। इस दौरान कई स्कूलों के स्टूडेंट्स भी चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिग में शामिल रहें।

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भर रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!”

चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को GSLV एमके III-एम1 प्रक्षेपण रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके बाद 20 अगस्त, 2019 को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ था। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम 2 सितंबर 2019 को ऑर्बिटर से अलग हो गया था, जिसके बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की गई थी।

चंद्रयान – 1

चंद्रमा के लिए भारत का पहला मिशन, 22 अक्टूबर 2008 को एसडीएससी शार, श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान चंद्रमा के रासायनिक, खनिज और फोटो-भूगर्भिक मानचित्रण के लिए चंद्रमा की सतह से 100 किमी की ऊंचाई पर चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा कर रहा था। अंतरिक्ष यान कई देशों 11 वैज्ञानिक उपकरण थे। सभी मुख्य उदेश्यों के सफल समापन के बाद, मई 2009 के दौरान कक्षा को 200 किमी तक बढ़ा दिया गया है। उपग्रह ने चंद्रमा के चारों ओर 3400 से अधिक परिक्रमाएं कीं और मिशन तब समाप्त हुआ जब 29 अगस्त 2009 को अंतरिक्ष यान के साथ संचार खो गया था।

चंद्रयान-3 सफल लॉन्चिग पर उत्तरप्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो साझा करते हुए जय हिन्द लिखा

वहीं प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इसरो के इस ख़ास मिशन पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि ”

नए भारत की नई उड़ान” #Chandrayaan3 के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत @isro की पूरी टीम को बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री@narendramodi जी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।

जय हिन्द!

🇮🇳
Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड