Nainital: नैनीताल में नयना पीक की पहाड़ी दरकी, लोगों में दहशत

News Cover thumbnail (24)

Nainital:नैनीताल में देर रात मूसलाधार बरसात के चलते चाइना पीक पहाड़ी में भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा पत्थर, मलबा और बोल्डर गिरने की आवाज सुनते ही लोगों में दहशत बढ़ गई है। देर शाम पहाड़ी पर दोबारा हुए भूस्खलन से बोल्डर तलहटी से आबादी क्षेत्र तक पहुंच गए। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया।

सरोवर नगरी नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी कही जाने वाली चाइना पीक में लगातार भूस्खलन हो रहा है। बीते दिन 6 सितंबर को देर रात पहाड़ी से एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते अब क्षेत्रवासियों में दहशत देखने को मिल रही है। देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद मुख्य चोटी के समीप की चोटी का ऊपरी हिस्सा टूट कर नीचे आ गिरा। जिसमें भारी मात्रा में पत्थर व बोल्डर तलहटी से आबादी क्षेत्र तक जा पहुंचे। देर रात तेज आवाज सुन पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नही आया और किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

बता दें, 80 के दशक से चाइना पीक की पहाड़ी पर लगातार बड़ा भूस्खलन हो रहा है। जिसके बाद से पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए अब तक कोई बड़ी कार्य योजना नहीं बनी। बारिश में लगातार भूस्खलन होने से तलहटी पर रहने वाले लोग दहशत में हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड