प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 70 पहुंच चुकी है। जिनमें से 23 एक्टिव केस हैं, जबकि 46 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना के 50 से ज्यादा केस वाले राज्यों में रिकवरी रेट के मामले में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।
मुख्यमंत्री रावत ने लिखा, “कोरोना के 50 से ज्यादा केस वाले राज्यों में रिकवरी रेट के मामले में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड में यह करीब 68% है। कोरोना होना दोष नहीं है, इसे छुपाना दोष है। यदि कोई संदिग्ध लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर को बतायें। आपको इलाज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कोरोना के 50 से ज्यादा केस वाले राज्यों में रिकवरी रेट के मामले में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड में यह करीब 68% है। कोरोना होना दोष नहीं है, इसे छुपाना दोष है। यदि कोई संदिग्ध लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर को बतायें। आपको इलाज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। pic.twitter.com/1TJ6we0S01
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) May 13, 2020
आपको बता दें कि आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में 52 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जानकारी के अनुसार महिला अभी हाल ही में दिल्ली से इलाज करवाने के बाद घर लौटी थी। देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 35 मामले सामने आ चुके हैं।