Chandrayaan 3: चाँद पर पहुँचने को तैयार भारत, प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक हुआ अलग

News Cover thumbnail (21)

Chandrayaan 3: भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 3 आज अपने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अंतरिक्ष यान से लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक अलग हो चुका है। ISRO के अनुसार- अब 23 अगस्त को लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। बता दें, इससे पहले चंद्रयान- 3 पांचवीं और अंतिम कक्षा में सफलता पूर्वक प्रवेश कर गया था।

भारत का मून मिशन चंद्रयान – 3 अब तेज गति से चाँद की तरफ बढ़ चुका है। उसने सफलतापूर्वक एक और पड़ाव पार कर लिया है। बता दें, चंद्रयान 3 से लैंडर विक्रम अलग हो गया है और अब अलग होने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल 100 km x 100 km ऑर्बिट में अलग होकर घूमने जा रहे हैं। ISRO के अनुसार अब 23 अगस्त को शाम 5.45 पर लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। ISRO ने यह जानकारी अपने ट्विवटर अकॉउंट से धन्यवाद करते हुए साझा की।

बता दें, चंद्रयान – 3 ने अब तक कुल पांच पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया गया है। चंद्रयान ने आज अपना अंतिम चरण दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर पूरा किया। इसके बाद 18 और 20 अगस्त को लैंडर की डीआर्बिटिंग की जाएगी, वो प्रक्रिया भी मिशन के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ISRO की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए लिखा कि, “चांद पर पहुँचने को तैयार है भारत ! भारत का चंद्रयान-3 मून लैंडर सफलतापूर्वक प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया है, अब हम इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर हैं। इस स्वर्णिम उपलब्धि हेतु@isro के वैज्ञानिकों सहित समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें : ISRO के चंद्रयान-3 की उड़ान में मुख्य भूमिका में रहे उत्तराखंड के ये दंपति

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान3 मिशन लॉन्च किए हुए एक महीना और दो दिन हो गए हैं। अंतरिक्ष यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। ISRO चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड