लॉकडाउन के दौरान अब बिहार से दिखा माउंट एवेरेस्ट, ट्विटर यूजर ने किया दावा

Mount Everest can be seen from Bihar amid lockdown, Twitter user claims

Mount Everest : लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण कम होने की वजह से सोशल मीडिया पर प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों की तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं इसी कड़ी में ट्विटर पर एक महिला यूजर ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गाँव सिंहवाहिनी से माउंट एवरेस्ट दिखने का दावा किया है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।

ट्विटर पर रितु जयसवाल नाम की एक यूजर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हम सीतामढ़ी जिले के अपने गाँव सिंहवाहिनी में अपने छत से माउंट एवरेस्ट देख सकते हैं आज। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। नेपाल के नज़दीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गाँव से आज पहली बार हुए।”

वहीं जब सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात का पुख्ता सबूत मांगा तो इस पर यूजर ने लिखा, “हम लोगों ने पूर्णतः वेरिफाई कर के डाला है। विशेषज्ञों से भी राय ले ली गई है। मैप देखिये। हम लोगों ने ठीक इसी दिशा में देखा है।”

यूजर ने अपने गांव सिंहवाहिनी के बारे में एक और रोचक बात बताते हुए लिखा, “हमारे गाँव की एक और खूबसूरती है। बगुले के ऊपर ध्यान से देखने पर काले काले आपको लटके हुए फल जैसे कुछ और दिख रहे होंगे। वो flying fox हैं, बड़े वाले चमगादड़। जिसे हमारे यहाँ देहात में बनचट कहते हैं। इनका वजन औसत 1 kg तक होता है और अपने डायने को 1 मीटर तक फैला लेते हैं।”

वहीं, IFS प्रवीन कासवान ने बिहार से माउंट एवरेस्ट दिखने के महिला यूजर के दावे पर ट्वीट किया:

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड