Mission Samudra Setu : INS जलाश्व मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर रवाना, इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी शामिल

Mission Samudra Setu :INS Jalashwa to return with 698 Indians

Mission Samudra Setu : भारत ने कोरोना के कारण दुनिया के कई देशों में फंसे प्रवासियों की घर वापसी के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया है। हवाई मार्ग के साथ-साथ लोगों को समुद्री जहाज से भी भारत लाया जा रहा है।

‘मिशन समुद्र सेतु’ (Mission Samudra Setu) के तहत मालदीव से भारतीयों को समुद्र के रास्ते लाया जा रहा है। 698 भारतीयों को मालदीव से नेवी आईएनएस जलाश्व ( INS jalashwa ) के जरिए घर लाया जा रहा है।

Mission Samudra Setu :आईएनएस जलाश्व ने मालदीव की राजधानी माले में फंसे

भारतीय नौसेना का मालवाहक पोत INS जलाश्व मालदीव में फंसे 698 भारतीय लोगों के साथ लौट रहा है। जिसमें 595 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं। इन 103 महिलाओं में से 19 महिलाएँ गर्भवती भी हैं। आईएनएस जलाश्व ने मालदीव की राजधानी माले में फंसे 698 भारतीय नागरिकों को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है।भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19 गर्भवती महिलाएं भी मालदीव से वापस लाए जा रहे भारतीय नागरिकों में शामिल हैं।भारतीयों की घर वापसी के पहले लॉकडाउन प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई है।

सूत्रों का कहना है कि मालदीव में फंसे 1,800 से 2,000 भारतीय लोगों को लाने के अभियान में आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर को तैनात किया गया है। ये जहाज माले तक 4 यात्राएँ करेंगे, 2 कोच्चि से और 2 तूतीकोरिन से। सूत्रों के मुताबिक, मालदीव से लाने के लिए प्राथमिकता तय की गई है। सबसे पहले चिकित्सा मामलों, वरिष्ठ नागरिकों, परिवार के आपातकालीन और बेरोजगार लोगों को घर लाया जाएगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड