ITBP: एक तरफ जहां आप अपने घरों में टीवी के सामने बैठ कर आराम से गणतंत्र दिवस मना रहे होंगे। वहीं दूसरी तरफ माइनस तापमान में सेना के जवान बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे होते हैं। इस दौरान उन्हें तमाम तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इतनी भयंकर ठंड में उन्हें अपने चारों तरफ बर्फ के सिवाय कुछ नहीं दिखता। तब भी वह देश की सेवा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं।
भारत माता की जय !
— ITBP (@ITBP_official) January 26, 2021
वन्दे मातरम…
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) men and women with national flag at Ladakh heights celebrating #Republic Day 2021 at 17,000 feet. Temperature is minus 25 degree Celsius.#RepublicDay2021 #RepublicDay #RepublicDayIndia pic.twitter.com/dCw5HoE6FR
यह भी पढ़ें: Republic Day: वीर बलिदानी कर्नल संतोष बाबू को मिलेगा महावीर चक्र, गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को सिखाया था सबक
इसी बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज के साथ 17000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। जहां का तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।
आइटीबीपी के ट्विटर अकाउंट से जारी किए गए यह वीडियो आपको पूरे जोश से भर देगा। इस वीडियो में ITBP के जवानों में देश के प्रति एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में देश के अरबपतियों की संपत्ति 35% बढ़ी, 94045 रु बंट सकते थे प्रत्येक गरीब में