Farmers Protest : किसान आंदोलन? लालकिले पर फहराया अपना झंडा, पुलिस के ऊपर तलवार डंडों से हमला

Farmers Protest

देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। दिल्ली ITO के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में प्रदर्शनकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी अपना निशाना बनाया और लाल किले ( Red Fort ) तक पहुंच गए। जइसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लालकिले पर चढ़कर अपना झंडा फहराया। झंडा खालसा पंथ का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ITBP के हिमवीरो ने 17,000 फीट की ऊंचाई पर मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

Farmers Protest : पुलिस पर तलवार और लाठी डंडों से हमला

बता दें कि आज दिल्ली में आईटीओ के पास किसान आंदोलनकारी उग्र हो गए और पुलिस के साथ झड़प हो गयी। इस झड़प में पुलिस पर तलवार और लाठी डंडे से हमला किया गया। इतना ही नहीं किसानों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी भी की। इस दौरान कई पुलिस जवान घायल हो गए।

इसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद किसान प्रदर्शनकारी और ज्यादा उग्र हो गए। प्रदर्शनकारीयों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। इसके बाद किसानों ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर लाल किले की तरफ बढ़ गए।

प्रदर्शन के दौरान DTC बसों को भी निशाना बनाया गया। आईटीओ के पास प्रदर्शनकारियों ने एक डीटीसी बस के शीशे तोड़ दिए और बस को पलटने की कोशिश भी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया है। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस किसानों को लगातार समझाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुआ देश का एक और जवान, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Facebook
Twitter
LinkedIn
Sam Manekshaw: 1971 युद्ध के महानायक और इनके परिवार की कहानी 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले नए Traffic Rules 1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, जानें आपके लिए क्या है जरूरी 1 अप्रैल 2025 से महंगे होंगे ये सामान सबसे ज्यादा Mileage देने वाली Top 6 Bikes