गर्व है आप पर! मां की मौत के 2 घंटे बाद ही कोरोना से जंग लड़ने ड्यूटी पर पहुंचा सफाई कर्मचारी

Corona Sanitary in charge returns to duty after two hours of his mother death

Coronavirus: कोरोना वायरस की खतरनाक महामारी के बीच देश में लॉकडाउन जारी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है। सरकार द्वारा लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया है। सिर्फ जरूरी सेवा प्रदान करने वालों को ही काम करने की अनुमति है। इस बीच भोपाल शहर की सफाई का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी अशरफ अली ने मिसाल पेश की है।

दरअसल भोपाल नगर निगम में सीवेज प्रभारी के पद पर तैनात अशरफ अली अपनी माँ के निधन के दो घंटे बाद ही अपनी ड्यूटी पर लौट आये। बुधवार को अशरफ की माँ का देहांत हो गया था। दोपहर में उन्हें सुपुर्दे खाक करने के बाद वो शाम को अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिलने के बाद उन्हें घर जाने को कहा गया, लेकिन उस समय उन्होंने अपने सैनिटाइजेशन के कार्य को प्राथमिकता दी।

असरफ ने कहा कि कहा कि इस समय शहर में सफाई की जिम्मेदारी ज्यादा बड़ी है। वह मूल रूप से जलकार्य विभाग के कर्मचारी हैं और पिछले कुछ सालों से सीवेज वाहनों के प्रभारी हैं। अशरफ अली को लॉकडाउन के बाद 12 सीवेज मशीनों में स्प्रिंक्लर्स से सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी मिली है। पूरे शहर के प्रमुख स्थानों, स्लम एरिया, सार्जनिक स्थानों, वाहनों को सैनिटाइजेशन भी इन्हीं सीवेज मशीनों से किया जा रहा है।

अशरफ के इस जज्बे का असर नगर निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारियों पर भी हुआ है। चार दर्जन से अधिक वार्ड दरोगाओं, सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों व अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों ने अवकाश मांगा था। इसमें से अधिकांश कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोजाना की तरफ काम किया। निगम के एडिशनल कमिश्नर राजेश राठौड़ ने सभी सफाई कर्मचारियों के सलाम किया। राठौड़ ने कहा कि अशरफ को सम्मानित किया जाएगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
999 रुपए में मिल रही Bluetooth Calling Watch, बैटरी बैकअप भी शानदार WhatsApp के Deleted मैसेज ऐसे करें Recover Airtel पर भारी पड़ा Jio, 249 रुपए में दे रहा 28 दिन की Validity ​महावीर जयंती: भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएँ​ सबसे सस्ते 5G मोबाइल की कीमत क्या है?