Sikkim : उत्तरी सिक्किम के पहाड़ी लुगनाक ला क्षेत्र में एक हिमस्खलन ने भारतीय सेना के एक अधिकारी और सैनिक की जान ले ली। यह जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी है।
Lieutenant General Anil Chauhan #ArmyCdrEC salute the supreme sacrifice of Lt Col Robert TA and Spr/OPEM Sapala Shanmukha Rao; offer deepest condolences to the families. @adgpi @SpokespersonMoD pic.twitter.com/HVGIr1f0Uo
— EasternCommand_IA (@easterncomd) May 14, 2020
सेना के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान सैपर सापला शनमुखा राव दोनों 17 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उत्तरी सिक्किम में एक बर्फ हटाने वाली पार्टी अचानक बर्फ की चपेट में आ गई। सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा,” सैनिकों में से एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।