World Archery Championship: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

World Archery Championship: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें, ज्योति सुरेखा वेत्रम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने मेक्सिको को हराकर तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। वहीं खास बात यह है कि भारत को पहली बार इस तरह की सफलता मिली है।

भारत की बेटियों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में इतिहास रचा। तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में भारतीय तीरंदाज बेटियों ने देश का झंडा स्वर्ण पदक के साथ फहराया। बता दें ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने शुक्रवार को बर्लिन (जर्मनी) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड है। जिसे भारत की बेटियों ने अपने नाम किया। इन बेटियों ने बर्लिन में फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हराया। जबकि सेमीफाइनल में इस टीम ने कोलबिंया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम रोशन करने वालीं इन बेटियों को ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्ववीट में लिखा, ” भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई ! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।”

वहीं प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेटियों को बधाई देते हुए लिखा “ऐतिहासिक विजय ! बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम को अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। आपकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त देशवासी गौरवान्वित हैं।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड