Accident: राजधानी देहरादून में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें विकासनगर बैराट के पास एक आल्टो कार अनियांत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार सुबह को हुआ। जहां एक आल्टो कार में महिला सहित चार लोग सवार थे। वहीं कालसी बैराट के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन इस दौरान एक महिला दम तोड़ चुकी थी। जिसके बाद अन्य घायलों को घटनास्थल से विकासनगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।