उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज गुरुवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 493 पहुंच गया है। जिनमें से 407 एक्टिव केस हैं, जबकि 79 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 28 मई दोपहर 2.00 बजे के COVID 19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 24 पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमें से देहरादून, टिहरी और जिले से 24 मामले सोमवार देर रात 11.45 पर सामने आए थे, जिन्हें गुरुवार दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में अपडेट किया गया है। आज विभिन्न जिलों से जांच के लिए 1068 सैंपल भेजे गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के ये नए मामले टिहरी गढ़वाल(10), हरिद्वार(08) और देहरादून (2) से सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में प्राइवेट लैब से 4 पॉजिटिव केस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उत्तराखंड में अब तक जांच के लिए भेजे गए 19,702 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि 4231 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का डबलिंग रेट 3.99 दिन हो गया है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के COVID 19 हैल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का 16.02% रिकवरी रेट है। वहीं प्रदेश में अब तक टेस्टिंग के लिए गए कुल सैंपल में से 2.48% सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक 17,32,874 लोगों ने ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड किया है।
नैनीताल | 138 |
देहरादून | 80 |
उधमसिंहनगर | 57 |
हरिद्वार | 43 |
पौड़ी | 23 |
बागेश्वर | 8 |
टिहरी गढ़वाल | 62 |
उत्तरकाशी | 10 |
अल्मोड़ा | 21 |
चमोली | 11 |
चम्पावत | 8 |
रुद्रप्रयाग | 03 |
पिथौरागढ़ | 20 |
प्राइवेट लैब | 09 |
उत्तराखंड COVID 19 हेल्थ बुलेटिन हाईलाइट: 28 मई, 2020
प्रदेश में कुल संक्रमित मामले: 493
एक्टिव केस: 407
कुल रिकवरी: 79
टेस्टिंग के लिए भेजे गए कुल सैंपल: 25,380
सबसे ज्यादा प्रभावित जिला: नैनीताल (138)
ग्रीन जोन जिले: 0
ऑरेंज जोन जिले: 13
रेड जोन जिले: 0
