Today Gold Price: सोना आज फिर हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का क्या है रेट

Today Gold Price: भारत के लोग सोने के मूल्य से एक भावनात्मक तरीके से जुड़े हुए हैं| यहां पीली धातु को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है. सोने के आभूषण भारतीय महिलाओं में बहुत ही लोकप्रिय हैं। यहाँ तक कि सोने के गहनों के प्रति उनकी चाह कभी पर्याप्त नहीं हो पाती है।चूँकि सोना शुभ उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसीलिए सोने की बिक्री दिवाली के आस पास काफी बढ़ जाती है।भारत में सोने का भाव हर दिन बदलता रहता है ।

बता दें, सोने के दाम पिछले कई सालों से महंगाई नापने का सर्वोत्तम मानक रहा है। निवेशक सोने को महत्वपूर्ण निवेश के रूप में मानते आ रहे हैं। सोने की चमक आपके चेहरे पर चमकने के लिए तैयार हैं, क्योंकि लगातार सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं शादियों के इस सीजन पर आप किसी को भी मनपसंद चीज उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं, तो लेने से पहले आईये आज की रेट लिस्ट पर एक नजर दौड़ाए।

जानिए आज सोने का भाव क्या है ?

भारत में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54,250 प्रति 10 जबकि बीते दिन ₹54.600 प्रति 10 ग्राम था। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹59,170प्रति 10ग्राम है। जबकि बीते दिन भी यह कीमत ₹59,550 देखने को मिली थी।

देखें क्या भाव बिक रहा है उत्तराखंड में सोना

उत्तराखंड में बीते दिन के हिसाब से ज्यादा सोने की कीमतों में फेरबदल देखने को मिला है। बता दें, आज प्रदेश में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 57,860 प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन भी ₹ 58,220 प्रति ग्राम देखने को मिली थी। वहीं आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 55,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन भी ₹ 55,450 प्रति 10 ग्राम देखने को मिली थी।

सोने का निवेश, निवेश के पारंपरिक रूपों में से एक है। यहाँ तक कि निवेश के अन्य विकल्पों की उपलब्धता ने भी सोने की माँग को कम नहीं किया है। सोने की माँग उत्तराखंड में सोने के भाव को बढ़ाती है। भारतीयों को पीली धातु बहुत पसंद होती है, जिसकी वजह से वे इसे शादियों और समारोह में पहनते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड