क्वारेंटाइन सेंटर में सांप के काटने से 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम..

Nainital : 6-year-old girl dies after snake bites her in Quarantine centre

Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल में एक 6 साल की लड़की को क्वारेंटाइन सेंटर में साँप ने काट लिया। सांप के काटने से लड़की की मौत हो गई। मामला बैताल घाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर से आया है।

सुबह चार साल की एक बच्ची जो अपने परिवार के साथ क्वारेंटाइन सेंटर में थी, उसे एक सांप ने काट लिया। लड़की को 108 सेवा द्वारा बैताल घाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां लड़की की मृत्यु हो गई।

Nainital : बच्ची की मौत की खबर

जानकारी के अनुसार, आनंद सिंह के परिवार को प्राथमिक विद्यालय में बने एक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। परिवार हाल ही में दिल्ली से इलाज कराकर उत्तराखंड लौटा था, जिसके बाद ग्राम प्रधान के आदेश पर तीन दिन पहले वे स्कूल में क्वारंटीन अवधि पूरी करने को रहने लगे थे।जब उनकी बेटी अंजली सोमवार की सुबह आराम कर रही थी, तब साँप ने उसके कान पर काटा।

घरेलू नुस्खों से सुधार नहीं होने पर बच्ची को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
देशभक्ति फिल्मों के Icon मनोज कुमार का निधन वक्फ संशोधन बिल: जानें इसके बड़े बदलाव और असर 7300mAh बैटरी वाला पावरफुल Smartphone आ रहा है, अगले हफ्ते होगा Launch! 130km का माइलेज देगी ये सस्ती बाइक! कीमत है सिर्फ इतनी भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थीं?