Independence Day 2023: उत्तराखंड में हर ओर आजादी के जश्न की धूम है। लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे हैं। लगभग हर वाहन और भवन पर तिरंगा लहरा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ पर सभी राज्यवासियों को शुभकामना दी।
प्रदेश में 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे देखने को मिल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत इस साल स्वतंत्रता दिवस की नई थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव के साथ’ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है ।
देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। इस ख़ास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पद से पुलसकर्मियों को नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।
आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय आवास परिसर में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2023
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। आइए हम सभी देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए सभी स्वतंत्रता संग्राम… pic.twitter.com/NxHiA3X4n3
वहीं देशभर में तिरंगा यात्रा और “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बाइक रैलियाँ, जनसभाएं, और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “हर घर तिरंगा” अभियान की वेबसाइट पर अब तक 6 करोड़ से अधिक सेल्फीज़ अपलोड की गई हैं।