Happy Independence Day 2023: आजादी का 77वां जश्न मना रहा है देश

Happy Independence Day 2023: आज 15 अगस्त 2023 को भारत की आजादी को 76 साल पूरे हो गए हैं। हमारा देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज के ही दिन हमें अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर ध्वज फहराते हुए राष्ट्र को संबोधित किया।

आज देश 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आज के ही दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ये दिन स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों की आहुतिदी थी। यह स्वतंत्रता हमें कोई एकाएक नहीं मिली थी। बल्कि यह देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दशकों तक किए संघर्ष, त्याग और बलिदान का नतीजा था। इन आजादी के मतवालों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।
स्वतंत्रता दिवस का हर भारतीय के लिए विशेष महत्व सिर्फ इसलिए ही नहीं है क्योंकि आज की तारीख को हमारा देश आजाद हुआ था, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि इस दिन के बाद ही पहली बार हमें मौलिक अधिकार मिले। यह दिन देशभर के लोगों के अंदर एक राष्ट्रवादी भावना पैदा करता है। तथा भारत जैसे विविधता भरे देश में उनके अंदर एक राष्ट्र की अवधारणा के साथ एकजुट रहने को प्रेरित करता है। यह महज एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारी तरफ से उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी है, जिन्होंने इस देश को आजाद करवाने में अपना तन, मन और धन सबकुछ त्याग दिया।

फिर चाहे वो रानी लक्ष्मी बाई हों, शहीद भगत सिंह हों या फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। इन सभी का सपना एक आजाद भारत था और आज हम उनके सपनों की दुनिया को हकीकत की आँखों से देख रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो हम उनके सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। यह दिन इस बात की भी मिसाल है कि किसी भी लक्ष्य को अगर सच्चे दिल से चाहो, तो उसे प्राप्त करना असंभव नहीं । यह दिन इसलिए भी खास है। क्योंकि इससे हमारी वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों के द्वारा किए गए आजादी के संघर्ष से परिचित होती है और उसे इस बात का एहसास होता है कि आजादी जाने-अनजाने में राह पर पड़ा हुआ कोई सिक्का नहीं जो किस्मत से मिलती है, बल्कि यह वो हक है, जिसे पाने के लिए अगर हमें अपना सबकुछ भी दांव पर लगाना पड़े, तो भी इससे मना नहीं करना चाहिए।

इस वर्ष आजादी की थीम

15 अगस्त हर साल आता है और हमारे दिलों दिमाग में ‘हम स्वतंत्र हैं और रहेंगे’ का भाव जागृत कर चला जाता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव के साथ’ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है।

याद करो अपने आदर्शों को

आजादी के लिए जिन भी वीर जवानों ने हमारे लिए अपने प्राणों का त्याग किया है हमें उन आदर्शों को याद करना चाहिए और उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड