Magnetic Hill: दुनिया में वैसे तो आपने कई रहस्यमई जगहों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन जिस जगह की हम आज बात करने जा रहे हैं। वह अपनी अजीबोगरीब पहाड़ियों के लिए हमेशा से ही कौतुहल का विषय बना रहा है। इस जगह पर न्यूटन का ‘गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत’ (Law of Gravitation ) भी घुटने टेक देता है। जी हां, आपने सही सुना हम बात कर रहे हैं लद्दाख के लेह में स्थित ‘मैग्नेटिक हिल’ ( Magnetic Hill ) के बारे में जो कि ‘ग्रैविटी हिल’ ( Gravity Hill ) के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि यहां बंद पड़ी गाड़ियां भी खुद-ब-खुद ढलान के विपरीत की दिशा में चलना शुरू कर देती हैं।
यही नहीं सड़क से लेकर आसमान तक इस पहाड़ी का असर देखने को मिलता है। इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भर चुके कई पायलटों का दावा है कि यहां उड़ान भरते समय हवाई जहाज में कई झटके महसूस होते हैं। हवाई जहाज को पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से बचाने के लिए जहाज की रफ्तार बढ़ा दी जाती है। इस जगह के रहस्य के बारे पता लगाने का काम अभी भी जारी है।
क्या कहना है वैज्ञानिक का (Magnetic Hill)
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसीलिए इसे ‘मैग्नेटिक हिल’ कहा जाता है। ये जगह आज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। भारत के लद्दाख समेत विश्व में ऐसी कई जगह हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण के नियम टूटते हुए नजर आते हैं। जैसे- ग्रेविटी हिल्स, ग्रेविटी रोड्स, मिस्ट्री स्पॉट्स, स्पूक हिल्स आदि।
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां का वातावरण और पहाड़ी ढाल की संरचना मिल कर ‘दृष्टि भ्रम’ उत्पन्न करते हैं। जिससे नीचे की तरफ लुढ़कती हुई वस्तु ऊपर की तरफ चढ़ती दिखाई देती है।