Lok Sabha Election:देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी है। 2024 में होने वाले सियासी संग्राम के लिए 26 विपक्षी दलों ने नया मोर्चा खड़ा किया है। जिसका नाम इंडिया रखा है। 2004 UPA के बाद भारत में 'INDIA'का उदय हुआ है।
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। सत्ताधारी NDA का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में मिलकर नया गठबंंधन ‘INDIA’ बनाया है। इंडिया यानि I से इंडियन, N से नेशनल, D से डेवेलपमेंटल, I से इनक्लूसिव और A से एलायंस है। जिसके पीछे विपक्षी दलों के भाजपा को सत्ता से हटाने के कई कारण है।
बता दें 2004 लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व में NDA की हार हुई थी। NDA की हार के बाद ही (UPA) यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस का उदय हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व में 2004 से 2014 तक (UPA) सत्ता में रही। पुनः 2014 के लोकसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी हुई। 2014 से नरेंद्र मोदी की लीडरशिप ने NDA को 2019 में प्रचंड बहुमत दिलाया। अब ऐसे में पुनः 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, जिसके लिए विपक्षी दलों द्वारा प्रचंड बहुमत की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन किया गया है। हालांकि गठबंधन का हिस्सा बने दलों की संख्या 26 है, जबकि मोदी के NDA में 38 पार्टियों का मेल है।
राहुल गांधी ने विपक्षी मोर्चे का नाम ‘INDIA’ बताते हुए कहा कि ”यह NDA और INDIA की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे।
जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA 🇮🇳 pic.twitter.com/ItIDwLxaaX
— Congress (@INCIndia) July 19, 2023
‘INDIA’ मोर्चे का आगाज करते ही विपक्षी दलों ने सत्ताधारी NDA के खिलाफ बयानबाजी भी शुरू कर दी है। तरह तरह के ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसे जा रहे है।