लॉकडाउन के दौरान सिलीगुड़ी से साफ नजर आने लगी दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी ‘कंचनजंघा’…

Kanchenjunga, India highest mountain peak is now visible from Siliguri

Siliguri : लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बंद हैं, सड़कें खाली हैं, कारखाने बंद हैं और वायु प्रदूषण में बीते सालों की तुलना में काफी हद तक सुधार है। देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पिछले 5-6 हफ़्तों में प्रकृति अपने वास्तविक स्वरूप में नजर आ रही है।

पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हिमालय की बर्फीली चोटियों के दुर्लभ नजारे के बाद अब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से खूबसूरत तस्वीर सामने आई हैं। जिसमें दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी ‘कंचनजंघा’ साफ नजर आ रही है।

हिमालय की गोद में बसा सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर और पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है। लॉकडाउन के दौरान ट्विटर पर एक यूजर द्वारा सिलीगुड़ी में अपने घर से ली गई कंचनजंघा पर्वत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

कंचनजंघा पर्वत चोटी दिखने पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन:

https://twitter.com/_Raka_B/status/1255772506331377665?s=19
Facebook
Twitter
LinkedIn
1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले नए Traffic Rules 1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, जानें आपके लिए क्या है जरूरी 1 अप्रैल 2025 से महंगे होंगे ये सामान सबसे ज्यादा Mileage देने वाली Top 6 Bikes Ghibli Style में दिखने का खर्च कितना आएगा?