टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी, संगीतकार वाजिद खान का निधन, पूरा बॉलीवुड इस खबर से स्तब्ध..

Covid19-infected musician Wajid Khan dies

Wajid Khan : साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है। पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ कई फिल्मों में संगीत दिया है। इन दोनों भाइयों की जोड़ी को बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जाना जाता है।

वाजिद की मौत उनकी किडनी की समस्या के कारण बताइ जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किडनी के इलाज के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले 1 हफ्ते से वो कोरोना की चपेट में थे। वाजिद की मौत की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। उनके अचानक चले जाने पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Wajid Khan :उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप

साजिद-वाजिद ने पहली बार सलमान खान की 1998 की फिल्म ‘ प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम के एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत तैयार किया, जिसमें “दीवाना तेरा”, “अब मुझे रात दिन” जैसे गाने शामिल थे। उसी वर्ष उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हट सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गीत लिखे।

प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, सोनू निगम सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया।

https://www.instagram.com/p/CA3W9P2BEU0/?igshid=1q4e4lztrn8hx

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड