नेपाल के पर्वतारोहियों की टीम ने वो कर दिखाया है जो दुनिया में पहले कभी नहीं हुआ था। दस पर्वतारोहियों की इस टीम ने दुनिया की सबसे दूसरी चोटी K2 को सर्दियों के मौसम में फतेह किया है। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली टीम बन गई है।
सेवन समिट ट्रेक्स कंपनी ने शनिवार शाम ट्वीट कर कहा, “हमने यह कर दिखाया, यकीन कीजिए हमने इसे किया – शिखर तक की यात्रा पहले कभी नहीं की गई। काराकोरम का ‘सेवेज माउंटेन’ को सबसे खतरनाक मौसम में सदिर्यो में फतह किया गया। नेपाली पर्वतारोही आखिरकार पर्वत शिखर के2 (छोगोरी 8,611 मी) पर स्थानीय समयानुसार, दोपहर 5 बजे पहुंचे।”
16 Jan 2021🇳🇵🏔🇵🇰
— Seven Summit Treks 🇳🇵 (@sst8848) January 16, 2021
WE DID IT, BELIVE ME WE DID IT- JOURNEY TO THE SUMMIT NEVER DONE BEFORE
🦾The Karakorum's 'Savage Mountain' been summited in most dangerous season:WINTER
Nepalese Climbers finally reached the summit of Mt. K2 (Chhogori 8611m), this afternoon at 17:00 local time. pic.twitter.com/O530X3WgKh
पर्वतारोहियों के दल में मिंगमा ग्यालजे शेरपा, निर्मल पुरजा, पुन मागर, गेलजे शेरपा, मिंगमा डेविड शेरपा, मिंगमा तेनजी शेरपा, दावा तेम्बा शेरपा, पेम छीरी शेरपा, किलु पेम्बा शेरपा, द्वाटेनजेनिंग शेरपा, और सोना शेरपा शामिल थे। यह दल शनिवार को दोपहर में चोटी के शीर्ष पर पहुंचा।
बता दें कि K2 चीन-पाकिस्तान सीमा पर उत्तरी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र और चीन के शिंजियांग के टैक्सकोर्गन ताजिक ऑटोनोमस काउंटी में दफदर टाउनशिप के बीच स्थित है।