Chandrayaan-3: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, जिस स्थान पर चंद्रयान-3 उतरा ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट कहलाएगा

Chandrayaan-3: बेंगलुरू के ISRO कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने वैज्ञानिकों को संबोधित और 3 बड़े ऐलान करते हुए कहा कि, चाँद पर जिस जगह चंद्रयान-3 ने टच डाउन किया, उस पॉइंट को ‘शिवशक्ति पॉइंट ‘ और जहाँ चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े वो ‘तिरंगा पॉइंट’ के नाम से जाना जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ISRO वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान पीएम ने वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए तीन बड़े ऐलान किए।

पीएम मोदी ने कहा कि, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है। उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि शिव की बात होती है, तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है, तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। वहीं जहां पर चंद्रयान-2 की छाप है, वो तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा। कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। चंद्रयान-2 का ये तिरंगा प्वाइंट भारवासियों के प्रयासों के लिए प्रेरणा बनेगा और सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘तिरंगा पॉइंट’ और ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाने का भी एलान किया।

वहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि, “23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब National Space Day के रूप में मनाया जाएगा। अब हर वर्ष यह दिन साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की स्पिरिट को सेलिब्रेट करने के साथ ही देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान3 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। जो कि 23 अगस्त को अपनी 40 दिनों की सफल यात्रा के बाद चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड हुआ। भारतीय समयनुसार 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने लैंड होकर इतिहास रचा। इस मिशन की सफलता ने भारत के 140 करोड़ लोगों का सर गर्व से ऊँचा कर दिया, क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
999 रुपए में मिल रही Bluetooth Calling Watch, बैटरी बैकअप भी शानदार WhatsApp के Deleted मैसेज ऐसे करें Recover Airtel पर भारी पड़ा Jio, 249 रुपए में दे रहा 28 दिन की Validity ​महावीर जयंती: भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएँ​ सबसे सस्ते 5G मोबाइल की कीमत क्या है?