कोरोना वायरस के कारण भारत मे 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस दौरान यदि आप घर मे बैठे-बैठे बोर हो रहे हो तो आपके लिए एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देखकर निश्चित आपके चहरे पर मुस्कुराहट आएगी। घास के मैदानों के बीच कई शेरों के शावकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह शेरनी के साथ कई शावकों का एक छोटा वीडियो है।
भारतीय वन सेवा के सुशांत नंदा ने गुरुवार को ट्विटर पर एक मिनट का यह वीडियो साझा किया है। अभी तक इस वीडियो को मात्र 8 घंटे के भीतर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में, शावकों और शेरनियों के झुंड को सड़क को क्रॉस करते हुए दिखाया गया है। सुशांत नंदा ने पोस्ट के कैप्शन में कहा, “बस शावकों को गिनते रहो। इतने सारे प्यारे दृश्य।”
चलिए देखते हैं यह वीडियो और पता लगाते हैं कि आप कितने शावकों को देख सकते हैं?
Just keep counting the cubs..
— Susanta Nanda (@susantananda3) April 9, 2020
Lovely sight to so many in one go💚💚 pic.twitter.com/SPo4HKokv9
यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसे कुछ घंटों के भीतर दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।
कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद अपने जवाब दिए हैं। देखते हैं वीडियो पर की गई कुछ टिप्पणियों को…
Amazing, I could count around 13-14 cubs
— mihirgala (@mihirgala) April 9, 2020
शेर के पुत्तर‼️🦁😂
— Sakul Garg (सकुल गर्ग) (@gargsakul31) April 9, 2020
OMG lovely super hat's of to you sir i love it 🥰🥰🥰🥰
— k.N.Prakash (@KnPrakash48) April 9, 2020