Kaun Banega Crorepati: KBC में इस सवाल का जवाब न देकर शुभम गंगराड़े के हाथ से निकले 1 करोड़, क्या आप जानते हैं सही जवाब ?

Kaun Banega Crorepati: ‘अमिताभ बच्चन’ (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर बैठे शुभम गंगराड़े (Shubham Gangarade) एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उनके हाथ से 1 करोड़ निकल गए। जबकि 50 लाख की मोटी रकम का सवाल करोड़पति बनने से चूके शुभम से बॉलीवुड के मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी के असली नाम के बारे में पूछा गया।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों लाइमलाइट में बना हुआ है। केबीसी दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है, जहां अलग-अलग राज्यों के लोग शो में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। KBC 15 के 24वें एपिसोड में इंदौर (मध्य प्रदेश) के शुभम गंगराड़े ₹1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और 50 लाख रकम जीत कर अपने हाथ खड़े कर दिए। वहीं सुभम इस सीजन के दूसरे कंटेस्टेंट बने, जो एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे। हालांकि सुभम इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। ऐसे में वो क्या सवाल था, इसके बारे में आपको हम बताते है।

1 करोड़ के सवाल पर अटके शुभम

कौन बनेगा करोड़पति 15 के के एपिसोड में शुभम से अमिताभ बच्चन ने जब एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा कि, 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराने वाले विमान का नाम किसके नाम पर रखा गया था?

ये रहे ऑप्शन:

A: एक पौराणिक हथियार

B: एक फिल्म पात्र

C: पायलट की मां D: वह स्थान जहां इसे बनाया गया था

इसका सही उत्तर C: पायलट की मां था।

शुभम को नहीं पता था इसका सही जवाब

शुभम ने इस सवाल पर भी वक्त लिया लेकिन वह इसके सही जवाब को लेकर श्योर नहीं थे। काफी देर सोचने के बाद उन्होंने खेल को क्विट करने का फैसला किया। शुभम के खेल छोड़ने से पहले अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें इस सवाल का सही जवाब देना होगा, इसलिए कोई एक विकल्प चुनें। इसके बाद बिग बी ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी- पायलट की मां है।

शुभम से पूछा गया 50 लाख पर ये सवाल

बिग बी ने सुभम से पूछा कि, साहिर लुधियानवी उपनाम में, यदि ‘लुधियानवी’ का अर्थ है कि वह लुधियाना से है, तो ‘साहिर’ का अर्थ क्या है?

A.किंग

B. जादूगर

B. कवि

D. योद्धा

इसका सही जवाब था ऑप्शन- बी जादूगर

Facebook
Twitter
LinkedIn
1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले नए Traffic Rules 1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, जानें आपके लिए क्या है जरूरी 1 अप्रैल 2025 से महंगे होंगे ये सामान सबसे ज्यादा Mileage देने वाली Top 6 Bikes Ghibli Style में दिखने का खर्च कितना आएगा?