Dehradun Crime: हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। देहरादून में सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर एक महिला का शव मिलने से हलचल मच गई। बता दें उसके सिर और पैरों पर गहरे घाव हैं। पुलिस ने शक के आधार पर पास के ही सुलभ शौचालय के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। वहीँ महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी है।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक, महिला स्थानीय क्षेत्र में घूमती रहती थी। रात में उसका किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ और उसने उसे किसी भारी वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दी। डालानवाला के एसएचओ राजेश शाह ने बताया कि घटना का विस्तार से खुलासा शाम तक हो सकता है।