चैत्र नवरात्रिः माता को 9 दिन चढ़ाएं ये 9 भोग, बरसेगी कृपा

पढ़ने के लिए Swipe करें 

Arrow

  30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग देवीय रूपों को पूजा जाता है

  लोग घर में माता की चौकी रख इन 9 दिनों उनकी पूजा कर भोग लगाते हैं, चलिए जानते हैं, क्या-क्या भोग लगाना चाहिए

  नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी प्रसाद का भोग लगाएं

  दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं, इससे धन का लाभहोगा

  चौथे दिन मां कुष्मांडा की अर्चना कर उन्हें मालपुआ का भोग लगाएं, इससे बिगड़े काम बनने के योग बनेंगे

  मां दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता को पांचवें दिन केले का प्रसाद अर्पित करें, छठवें दिन मां कात्यायानी को फल और शहद का भोग लगाएं

 सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है, उनको गुड़ से बनी चीजों का भोग कराना चाहिए, ऐसा करने से जातक के बिगड़े काम बन जाएंगे

  नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी को पूजा जाता है, उन्हें नारियल का भोग लगाना चाहिए

  नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है, इस दिन आलू-पूड़ी, खीर और हलवा का भोग लगाएं लगाएं और घर में नौ कन्याओं को भी भोजन कराएं