हेयरस्टाइल से हाथी बना सेलिब्रिटी, 45 हजार के शावर से धोता है बाल, देखिये वायरल वीडियो

Hairstyle of Tamilnadu elephant 'Bob-cut Sengamalam' made him internet sensation

आपने इंसानों को तो तरह-तरह की हेयर स्टाइल्स के साथ देखा होगा,लेकिन क्या कभी आपने किसी हाथी को हेयरस्टाइल के लिए फेमस होते देखा है?। हेयरस्टाइल(Hairstyle) हमारे चेहरे में चार चाँद लगाने का काम करती है। इसलिए इंसानों के लिए जगह जगह हेयर सलून खुले हुए हैं। इंसान ही नहीं बल्कि कुत्ते बिल्लियों के लिए भी अलग अलग हेयर सलून खुल गए हैं। आप ने भी कुत्ते बिल्ली जैसे जानवरों को कई अलग अलग हेयर स्टाइल में देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी हाथी (Elephant) को मस्त हेयरस्टाइल में देखा है? शायद नहीं। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही हाथी की कहानी से रूबरू कराने वाले हैं।

तमिलनाडु (Tamilnadu) के मन्नारगुड़ी शहर के राजगोपालास्वामी मंदिर में रहने वाला एक हाथी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह हाथी ‘बॉब-कट सेनगामालम हाथी’ के नाम से मशहूर है।इस हाथी के सिर पर ‘बॉब-कट’ हेयरस्टाइल है जो कि सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है।इस हाथी के बारे में इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुधा रामने (Sudha Ramen) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। हाथी की दो तस्वीरें शेयर कर वे लिखती हैं – ‘यह हाथी ‘बॉब-कट सेनगामालम’ (Bob-cut Sengamalam) नाम से फेमस है। इसका एक बहुत बड़ा फैन बेस है सिर्फ इसकी हेयरस्टाइल की वजह से.. आप इसे तमिलनाडु के मन्नारगुड़ी शहर के राजगोपालास्वामी मंदिर में देख सकते है‘

आखिर कैसे आया ऐसा आईडिया?

इस हाथी को राजगोपालास्वामी मंदिर में साल 2003 में लाया गया था। इसकी शानदार हेयरस्टाइल का आईडिया महावत एस राजगोपाल का था। राजगोपाल के अनुसार वो इस हथनी को अपने बच्चे की तरह चाहता है। यही वजह थी कि वो इसे एक ख़ास लुक देना चाहता था। एक बार राजगोपाल ने इंटरनेट पर देखा था कि एक बेबी हाथी को बॉब-कट हेयरस्टाइल दिया गया है। ऐसे में उन्होंने अपनी हथनी के बाल उगाने शुरू किए और उसे ये मस्त सा हेयरस्टाइल दे दिया।

45000 का शावर

गर्मी के दिनों में इस हाथी के बालों की दिन में तीन बार सफाई होती है।वहीं अन्य मौसम में इसे दिन में दो बार धोया जाता है। गर्मी में हाथी के शरीर को ठंडा रखने के लिए 45000 रुपए का एक ख़ास शावर भी लगाया गया है।

देखें इस हाथी का वीडियो:

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड