उत्तराखंड के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर आज से आवाजाही शुरू, जाम से मिलेगा छुटकारा

Uttarakhand longest flyover starts today

Uttarakhand news: उत्तराखंड के सबसे लंबे फ्लाईओवर को आज से आम जनता के लिए खोला जा रहा है। हरिद्वार के मोतीचूर रेलवे फाटक पर आज से आपको जाम का सामना नही करना पड़ेगा। दून-हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर बने हरिपुरकलां फ्लाईओवर की लंबाई 2 किमी है, जो कि प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर है।

आखिर कार प्रदेश को सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात मिल ही गयी। भले ही इसका निर्माण तय समय से कुछ देरी से हुआ हो लेकिन यह बुधवार को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। यह फ्लाईओवर सप्तऋषि चेक पोस्ट से तीन मोरी पुलिया के बीच बना है। इसके बीच मे हरिपुरकलां का मुख्य बाजार, सूखी नदी और राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार पड़ते हैं।

इसके लिए हाईवे प्रशासन द्वारा मंगलवार को यह फ्लाईओवर ट्रायल के लिए खोला गया। सभी तैयारियों के बाद बुधवार को इसे सार्वजनिक तौर पर खोल दिया जाएगा। कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओवर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अब इसके खुलने से वाहनों को लंबे जाम से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर का निर्माण उप्र राज्य सेतू निगम ने किया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड