लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए इस जिले में 60 लोगों पर मामला दर्ज, 48 बाइक और 3 कार हुई सीज…

Uttarakhand Lockdown : 60 people have been booked for violating lockdown, seized 48 bikes 3 cars

Uttarakhand Lockdown : पूरे देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन फिर भी, यह मौत का खेल बंद नहीं हो रहा है। ये वायरस आज दुनिया के लगभग हर देश में दस्तक दे चुका है।

कई देशों के अस्पतालों में हालात ये हैं कि मरीजों के लिए कोई बिस्तर तक नहीं बचा है,, वहीं कई देशों में डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ ही इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। वहीं इस वायरस के प्रसार में वह लोग भी बराबर के भागीदार है जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऐसे ही 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 60 लोग गिरफतार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड के काशीपुर में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए एक अभियान का नेतृत्व करते हुए कोतवाली पुलिस ने 60 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने बेवजह सड़कों पर फर्राटा भर रही 48 बाइकों और तीन कार को भी सीज कर दिया । पुलिस ने पकड़े गये सभी लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लघंन का केस दर्ज कर लिया है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद बुधवार की शाम 7 बजे सीओ मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स देकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को देखकर लोग गलियों में घुस गये।

अभियान के दौरान, पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 60 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 और 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जिन्हें देर रात जमानत दे दी गई।साथ ही 48 बाइक और तीन कार जब्त करने के साथ ही बिना मास्क पहने घूम रहे पांच लोगों का भी चालान किया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड