उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में मंगलवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। जिनमें से 329 एक्टिव केस हैं, जबकि 64 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 26 मई दोपहर 2.00 बजे के COVID 19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 51 पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमें से देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से 26 मामले सोमवार देर रात 11.45 पर सामने आए थे, जिन्हें मंगलवार दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में अपडेट किया गया है। मंगलवार को विभिन्न जिलों से जांच के लिए 749 सैंपल भेजे गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के ये नए मामले उधमसिंह नगर(02), अल्मोड़ा(03), हरिद्वार(05), नैनीताल (10), पिथौरागढ़(14) और टिहरी गढ़वाल (14) से सामने आए हैं। वहीं देहरादून में प्राइवेट लैब से 3 मामले पॉजिटिव आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक जांच के लिए भेजे गए 18,173 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि 3530 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का डबलिंग रेट गिरकर 3.84 दिन हो गया है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के COVID 19 हैल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का 16% रिकवरी रेट है। वहीं प्रदेश में अब तक टेस्टिंग के लिए गए कुल सैंपल में से मात्र 2.14% सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक 16,89,784 लोगों ने ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड किया है।
नैनीताल | 136 |
देहरादून | 74 |
उधमसिंहनगर | 50 |
हरिद्वार | 28 |
पौड़ी | 10 |
बागेश्वर | 08 |
टिहरी गढ़वाल | 25 |
उत्तरकाशी | 10 |
अल्मोड़ा | 15 |
चमोली | 11 |
चम्पावत | 8 |
रुद्रप्रयाग | 03 |
पिथौरागढ़ | 17 |
प्राइवेट लैब | 05 |
उत्तराखंड COVID 19 हेल्थ बुलेटिन हाईलाइट:
प्रदेश में कुल संक्रमित मामले: 400
एक्टिव केस: 329
कुल रिकवरी: 64
टेस्टिंग के लिए भेजे गए कुल सैंपल: 23,076
सबसे ज्यादा प्रभावित जिला: नैनीताल (136)
ग्रीन जोन जिले: 0
ऑरेंज जोन जिले: 13
रेड जोन जिले: 0
उत्तराखंड से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ CLICK करें – Uttarakhand News