उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं और 08 मरीज रिकवर हो गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2079 पहुंच गया है। जिनमें से 777 एक्टिव केस हैं, जबकि 1262 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 18 जून दोपहर 2.30 बजे के COVID 19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 57 पॉजिटिव केस सामने आए है। इनमें से 56 नए मामले बुधवार देर रात को सामने आए थे, जिन्हें गुरुवार दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में अपडेट किया गया है। आज विभिन्न जिलों से जांच के लिए 1038 सैंपल भेजे गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के ये नए मामले देहरादून (28), पौड़ी गढ़वाल (14), हरिद्वार (05), रुद्रप्रयाग (04), चमोली (03), अल्मोड़ा (01), उत्तरकाशी (01) और टिहरी गढ़वाल (01) जिले से सामने आए हैं।
पौड़ी गढ़वाल जिले में में सामने आए 14 मामलों में से 4 लोग कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 6 स्थानीय लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
प्रदेश में आज 08 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर हो गए हैं। इनमें से देहरादून में 06 , नैनीताल और हरिद्वार में 1-1 मरीज रिकवर हुए है। प्रदेश में अब रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा 1262 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में अब तक जांच के लिए 50,796 सैंपल भेजे गए हैं, जबकि 4411 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का डबलिंग रेट 24.98 दिन है। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 60.76% है।
उत्तराखंड COVID 19 हेल्थ बुलेटिन हाईलाइट: 18 जून, 2020
नैनीताल | 347 |
देहरादून | 562 |
टिहरी गढ़वाल | 318 |
हरिद्वार | 246 |
उधमसिंहनगर | 125 |
अल्मोड़ा | 100 |
पौड़ी | 86 |
पिथौरागढ़ | 60 |
उत्तरकाशी | 41 |
बागेश्वर | 47 |
चमोली | 47 |
चम्पावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 52 |
प्रदेश में कुल संक्रमित मामले: 2079
एक्टिव केस: 777
कुल रिकवरी: 1262
कुल मौतें: 26*
टेस्टिंग के लिए भेजे गए कुल सैंपल: 50,796
सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस वाला जिला: देहरादून (562)
कंटेंटमेंट जोन: 89