उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आते जा रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं और 53 मरीज रिकवर हो गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1560 पहुंच गया है। जिनमें से 730 एक्टिव केस हैं, जबकि 808 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 10 जून दोपहर 2.00 बजे के COVID 19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 23 पॉजिटिव केस सामने आए है। इनमें से 17 मामले मंगलवार देर रात को सामने आए थे, जिन्हें बुधवार दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में अपडेट किया गया है। आज विभिन्न जिलों से जांच के लिए 859 सैंपल भेजे गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के ये नए मामले देहरादून (06), नैनीताल (06), उधमसिंह नगर (04), हरिद्वार (03), टिहरी गढ़वाल(02), पौड़ी गढ़वाल (01) और उत्तरकाशी (01) जिले से सामने आए हैं।
प्रदेश में आज 53 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से देहरादून में 22, उधमसिंह नगर में 15, हरिद्वार में 09, चमोली में 4 और अल्मोड़ा में 03 मरीज रिकवर हुआ है। प्रदेश में अब एक्टिव केस (730) से ज्यादा रिकवर हुए मरीजों (808) की संख्या हो गई है।
वहीं दूसरी ओर देहरादून जिले में मंगलवार को 6 स्थानीय लोग, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा कि कहीं देहरादून कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज के तरफ तो नहीं बढ़ रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी इस बात से इनकार किया है।
उत्तराखंड में अब तक जांच के लिए 40,872 सैंपल भेजे गए हैं, जबकि 4953 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का डबलिंग रेट 15.41 दिन है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के COVID 19 हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 51.79% है। वहीं प्रदेश में अब तक टेस्टिंग के लिए गए कुल सैंपल में से 4.46% सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक 19,24,946 लोगों ने ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड किया है।
उत्तराखंड COVID 19 हेल्थ बुलेटिन हाईलाइट: 10 जून, 2020
प्रदेश में कुल संक्रमित मामले: 1560
एक्टिव केस: 730
कुल रिकवरी: 808
टेस्टिंग के लिए भेजे गए कुल सैंपल: 40,872
सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस वाला जिला: देहरादून (402)
कंटेंटमेंट जोन: 61
नैनीताल | 334 |
देहरादून | 402 |
टिहरी गढ़वाल | 223 |
हरिद्वार | 154 |
उधमसिंहनगर | 95 |
अल्मोड़ा | 74 |
पौड़ी | 52 |
पिथौरागढ़ | 51 |
उत्तरकाशी | 25 |
बागेश्वर | 40 |
चमोली | 34 |
चम्पावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 28 |