Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में पिछले 1 सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। प्रदेश में सोमवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 332 पहुंच गया है। जिनमें से 267 एक्टिव केस हैं, जबकि 58 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 25 मई दोपहर 2.00 बजे के COVID 19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमें से देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ से सामने आए 11 मामले रविवार देर रात 11.45 पर सामने आए थे, जिन्हें सोमवार दोपहर के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से जांच के लिए 1067 सैंपल भेजे गए हैं।
6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग पर्याप्त नहीं, कोरोना 18 फीट दूर तक ऐसे जा सकता है…
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के ये नए मामले चमोली (02), देहरादून (01), हरिद्वार (3), पौड़ी गढ़वाल (3), पिथौरागढ़ (1), टिहरी गढ़वाल (1) और उधमसिंह नगर (04) से सामने आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक जांच के लिए भेजे गए 17,315 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि 3522 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का डबलिंग रेट गिरकर 3.98 दिन हो गया है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के COVID 19 हैल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का 17.68% रिकवरी रेट है। वहीं प्रदेश में अब तक टेस्टिंग के लिए गए कुल सैंपल में से मात्र 1.86% सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक 16,74,488 लोगों ने ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड किया है।
उत्तराखंड COVID 19 हेल्थ बुलेटिन हाईलाइट:
प्रदेश में कुल संक्रमित मामले: 332
एक्टिव केस: 267
कुल रिकवरी: 58
टेस्टिंग के लिए भेजे गए कुल सैंपल: 22,117
सबसे ज्यादा प्रभावित जिला: नैनीताल (117)
ग्रीन जोन जिले: 0
ऑरेंज जोन जिले: 13
रेड जोन जिले: 0
जिला | पॉजिटिव केस |
नैनीताल | 117 |
देहरादून | 74 |
उधमसिंहनगर | 47 |
हरिद्वार | 17 |
पौड़ी | 10 |
बागेश्वर | 08 |
टिहरी गढ़वाल | 10 |
उत्तरकाशी | 10 |
अल्मोड़ा | 12 |
चमोली | 09 |
चम्पावत | 08 |
रुद्रप्रयाग | 03 |
पिथौरागढ़ | 03 |

उत्तराखंड से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ CLICK करें – Uttarakhand News
खुशखबरी! अब श्रद्धालु चारधाम के कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन
WeUttarakhand की न्यूज़ पाएं अब Telegram पर - यहां CLICK कर Subscribe करें (आप हमारे साथ फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जुड़ सकते हैं)