उत्तराखंड की झोली में दो पद्मश्री पुरस्कार, राज्य का नाम रौशन करने पर मुख्यमंत्री ने विजेताओं को दी बधाई

Uttarakhand begs to padma awards, CM Rawat congrats winners

Padma Awards: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले देश में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस वर्ष उत्तराखंड की झोली में दो पद्मश्री पुरस्कार आये। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय व कृषि क्षेत्र में प्रेम चंद शर्मा को देने की घोषणा की गई है।

डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और प्रेम चंद शर्मा कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है। अपने छेत्रों में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। इस वर्ष 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बधाई देते हुए कहा, “भारत के प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार “पद्मश्री” से सम्मानित होने पर डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय जी और श्री प्रेम चंद शर्मा जी को हार्दिक बधाई। पुरस्कार पाने वाले उत्तराखंड के ये दोनों ही व्यक्ति असाधारण हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय जी ने चिकित्सा और श्री प्रेम चंद शर्मा जी ने कृषि के क्षेत्र में समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति अदभुत कार्य किया है, जिससे देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश व दुनिया में रोशन हुआ है। आप दोंनो हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। जय हिंद, जय उत्तराखंड।”

पिछले वर्ष 2019 में कला क्षेत्र में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और अनूप साह को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। वहीं, 2020 में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. योगी एरन और सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह रावत को पद्मश्री से नवाजा गया।

इसके अलावा, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देहरादून निवासी ASI मोहन लाल को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शहीद की पत्नी बनने जा रही है सेना में अफसर, तीन पीढ़ियां रही है सेना का हिस्सा

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड