कांग्रेस ने बसों के बारे में दी गलत जानकारी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय लल्लू धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार..

Uttar Pradesh Bus Row: UP Congress president Ajay Kumar Lallu arrested

उत्तर प्रदेश में बसें भेजने के मामले को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu)अपने समर्थकों के साथ आगरा जिले की सीमा पर मौजूद थे, जहाँ से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। खबरों के मुताबिक, लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में अजय कुमार लल्लू के खिलाफ IPC की धारा 420/467/468 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

अब लॉकडाउन में पूरा वेतन देने की कोई मजबूरी नहीं है, मोदी सरकार ने पुराना आदेश वापस लिया

अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिए जाने के बाद, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा कि ‘उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएँ सामने रख दिए। @myogiadityanath जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए,लेकिन हमारी सेवा भावना को खारिज मत कीजिए क्योंकि इस सियासी गड़बड़ में तीन दिन बर्बाद हो गए हैं। और इन तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए मर रहे हैं। ‘

प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, “यूपी सरकार का अपना बयान है कि हमारी 1049 बसों में से 879 बसें जांच में सही पाई गईं। आपके प्रशासन ने हमारी 500 से अधिक बसों को घंटों तक नगला सीमा पर रोके रखा है।” दिल्ली की सीमा पर 300 से अधिक बसें पहुंच रही हैं। हम आपको कल 200 बसों की एक नई सूची प्रदान करेंगे। बेशक, आप इस सूची की भी जांच कीजिए। लोग बहुत परेशानी में हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड