Toll Tax in Uttarakhand : उत्तराखंड घूमना है तो देना पड़ेगा टोल, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर

Toll Tax in Uttarakhand

उत्तराखंड में फरवरी से दो नए टोल प्लाजा शुरू होने जा रहे हैं। जिसके बाद यहाँ सफर करना महंगा हो जाएगा।
अब राजधानी में आने और यहां से बाहर जाने पर अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। वहीं हरिद्वार में आने और जाने पर भी जेब ढीली करने पड़ेगी। दून- हरिद्वार और दिल्ली- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है और इसी को देखते हुए अब लच्छीवाला और बहादराबाद में टोल प्लाजा शुरू किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों टोल दून- हरिद्वार और दिल्ली-हरिद्वार पर स्थिति टोल प्लाजा में वाहनों से टैक्स वसूलने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। इस संदर्भ में जल्द नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ दिनों बाद टोल टैक्स शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने फरवरी के पहले हफ्ते के भीतर टोल टैक्स शुरू होने की उम्मीद जतायी है।

हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अंमित चरण में पहुंच गया है। इससे पहले यहाँ लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ता था। दशकों से चल रहे सड़क चौड़ीकरण के इस कार्य के दौरान कई दुर्घटनायें हुई हैं। निर्माण कार्य होने के कारण यहाँ की सड़कें काफी खस्ता हाल में थी। लेकिन अब इसके बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी बल्कि यात्रा के दौरान समय भी कम लगेगा।

Toll Tax in Uttarakhand : इन्हें मिलेगी रियायत

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों से लिए जाने वाले टैक्स का प्रस्ताव अभी मंत्रालय को भेजा गया है। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद ही टोल टैक्स लिया जाएगा। लेकिन टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिलेगी और उनका 275 रुपये मासिक का पास बनाया जाएगा।

मेरठ टोल प्लाजा की दर 
वाहन               दर सामान्य      
कार                     85                 
हल्के वाहन           155       
ट्रक/बस               310              
मल्टीएक्सल          500 

यह भी पढ़ें : Devprayag:स्विटजरलैंड की तर्ज़ पर देवप्रयाग में स्विस सिटी, हिंदुजा ग्रुप करेगा विकसित

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड