“देवभूमि का लाल कर गया कमाल”, दुनिया का सबसे ऊंचा धनिया का पौधा उगाया; गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम.. पढ़िए

Tallest Coriander Plant : Uttarakhand Farmer Grows the Highest Plant of Coriander

Tallest Coriander Plant : कहते हैं ना हौसले बुलंद हो तो आदमी कुछ भी कर गुजरता है, अल्मोड़ा के एक किसान ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकास खंड के एक प्रगतिशील किसान गोपाल दत्त उप्रेती ने दुनिया में सबसे ऊंचा 2.16 मीटर (7 फीट एक इंच) धनिया का पौधा उगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने दावा किया कि पहले 1.80 मीटर (छह फीट) ऊंचे धनिये के पौधे उगाने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम पर है।

बिलख में गोपाल दत्त उप्रेती का GS ऑर्गेनिक एप्पल फॉर्म है। वह 10 नाली (0.2 हेक्टेयर) के क्षेत्र में धनिया और लहसुन की खेती कर रहे हैं, जबकि सेब के बाग और सब्जी को 70 नाली (1.5 हेक्टेयर) में उगा रहे हैं।
21 अप्रैल को, मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे और विवेकानंद हिल कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक डॉ. गणेश चौधरी ने उनके खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि खेत में धनिया के पौधे औसत से बहुत बड़े हैं।

Tallest Coriander Plant : जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा

उस समय का सबसे ऊंचा पौधा पाँच फीट सात इंच का था। औसतन, उनके खेत में पौधे पाँच फुट से अधिक ऊँचे थे। गोपाल दत्त उप्रेती कहते हैं कि यह देश के सभी किसानों के लिए एक सम्मान की बात है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। खासतौर पर जैविक कृषि के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि उत्तराखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वीणा उप्रेती ने उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने उत्तराखंड और देश भर में जैविक खेती करने वाले किसानों को अपनी उपलब्धि समर्पित की है। उनका कहना है कि इससे देश के किसानों में जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड