उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार की सुबह एक घर के अंदर तेंदुए ( Leopard ) घुस आया। आस-पास के इलाके में इस बात का पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक को तेंदुए की मौजूदगी का पता तब चला जब वह बाथरूम में घुस चुका था। मकान मालिक ने बहादुरी व चतुराई दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
यह घटना बागेश्वर के सैंज मोहल्ला में घटी। बुधवार की सुबह तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया। चंद मिनटों में यह खबर पूरे बागेश्वर में फैल गयी और घर के आस-पास भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी को अपना शिकार नही बनाया।
तेंदुए (Leopard) को किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने सावधानी पूर्वक घर के बाथरूम में मौजूद तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। तेंदुए को बेहोशी की हालात में पिंजरे में बंद किया। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें: ये लोग भूलकर भी ना लगवाएं COVISHIELD ! सीरम इंस्टिट्यूट ने जारी की फैक्टशीट