हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग और देशभर में सातवें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur declared best performing CM in BJP ruled States according to C voter survey

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Jairam Thakur) ने देश में प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्वतंत्र एजेंसी IANS C-Voter द्वारा कराए गए सर्वे में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री व देशभर में सातवां रैंक दिया है।

हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति एवं बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि सी वोटर द्वारा किया गया यह सर्वे संबंधित राज्यों में सभी मुख्यमंत्रियों की संतोषजनक (सैटिस्फैक्शन) रेटिंग के आधार पर किया गया है।

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur declared best performing CM in BJP ruled States according to C voter survey
C Voter Survey

Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश में सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत 73.96

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने बताया कि सर्वे में हिमाचल प्रदेश में सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत 73.96 है, जोकि देश के अधिकांश बड़े राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। आपको बता दें कि सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत कर्नाटक में 67.21 प्रतिशत, असम में 67.17 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 58.73 प्रतिशत, गुजरात में 58.53 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.81 प्रतिशत है। जबकि अखिल भारतीय सेटिस्फेक्शन का औसत 57.36 प्रतिशत है।

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur declared best performing CM in BJP ruled States according to C voter survey

कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह और सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि राज्य में कोरोना महामारी से भी प्रभावी तरीके से निपट रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड