उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 200 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के दो अपडेट जारी किए गए। दोपहर 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 102 नए मामलों की पुष्टि की गई थी। देर शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और अपडेट जारी किया गया जिसमें 114 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पहली बार एक दिन में 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 716 पहुंच गया है। जिनमें से 606 एक्टिव केस हैं, जबकि 102 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार शाम 8.00 बजे को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन अपडेट में 114 नए मामले सामने आए हैं। ये नए मामले नैनीताल(82), देहरादून(17), अल्मोड़ा(6), उत्तरकाशी (4), पौड़ी(3), हरिद्वार (1), उधमसिंह (1) से सामने आए हैं।
District-wise Coronavirus cases in Uttarakhand:
नैनीताल | 222 |
देहरादून | 154 |
टिहरी गढ़वाल | 70 |
उधमसिंहनगर | 62 |
हरिद्वार | 48 |
अल्मोड़ा | 45 |
पौड़ी | 28 |
उत्तरकाशी | 14 |
बागेश्वर | 16 |
चमोली | 11 |
चम्पावत | 08 |
रुद्रप्रयाग | 05 |
पिथौरागढ़ | 21 |
प्राइवेट लैब | 12 |