Attack On Saint : महाराष्ट्र के पालघर में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद अब पंजाब से एक संत पर हमले की खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार होशियारपुर में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप पर एक घातक हमला हुआ है। मास्क पहने कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से संत पर हमला किया। स्वामी पुष्पेन्द्र स्वरूप शुक्रवार रात करीब 10 बजे होशियारपुर के आश्रम में आराम कर रहे थे। इसी दौरान 2 हमलावर दीवार फांद कर आश्रम में घुस गए और स्वामीजी पर हमला कर दिया। उस समय स्वामी पुष्पेंद्र आश्रम में अकेले थे।
Attack On Saint :50 हजार रुपये और कुछ अन्य समान लेकर भाग निकले
घायल अवस्था में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान, स्वामी ने पुलिस को बताया कि उन अज्ञात हमलावरों ने उसके हाथ और पैर बांध दिए। फिर उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और आश्रम से 50 हजार रुपये और कुछ अन्य समान लेकर भाग निकले। स्वामी पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनका भी गला भी दबाया ।
स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उन्होंने हमलावरों से कहा कि पैसे लेकर चले जाओ, लेकिन मुझे मत मारो। फिर भी, हमलावरों ने उस पर बुरी तरह हमला किया। गला घोंटने के साथ ही हमलावरों ने उनके सिर पर भी किसी धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।
पालघर मॉब लिंचिंग मामला : क्या अफवाहों से हुई साधुओं की मौत? 3 लोगों में से, दो थे साधु..