देहरादून में मंगलवार रात एक घर में सो रहे दो परिवारों के 08 लोगों के लिए काल बनकर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार देर रात राजधानी के इंद्रा काॅलोनी में एक पुश्ता गिरने से मकान ढह गया। देर रात इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
चुखूवाला स्थित इंद्रा काॅलोनी में मंगलवार रात दो बजे घर के पीछे स्थित प्लॉट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया। वहीं सुबह इस मलबे से करीब चार बजे एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उस गर्भवती महिला की मौत हो गई।
मलबे से दूसरी महिला का शव भी निकाल लिया गया है। बाकी लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे हैं।वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा भी गया था।