बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रील लाइफ में भारतीय क्रिकेटर धोनी की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। अभी तक उनके फैसले के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। सुशांत बॉलीवुड के बहुत लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी अभिनेता के रूप में की थी।
उन्होंने पहले ‘ किस देश में है मेरा दिल ’नामक धारावाहिक में काम किया था लेकिन उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की यात्रा शुरू की। उन्हें फिल्म काई पो चे में मुख्य अभिनेता के रूप में देखा गया था, और उनके अभिनय की भी प्रशंसा की गई थी।
उत्तराखंड से कनेक्शन
सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ मूवी में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसकी शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई थी।